नगर निगम क्षेत्र के चरगहाँ में आयोजित शतचंडी महायज्ञ की जलयात्रा का गरिमा सिकारिया ने किया स्वागत
माता के जयकारे के बीच ऐतिहासिक सागर पोखरा में वैदिक विधि से जलबोझी सम्पन्न

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की सागर पोखरा मंदिर में पहुंच कर भगवान महादेव की विधिवत पूजा
बेतिया मोहन सिंह। नगर निगम में शामिल सनसरैया के समीपवर्ती चरगहाँ में आयोजित शतचंडी महायज्ञ के लिये विशाल जलयात्रा का आयोजन हुआ। नगर के सागर पोखरा में जलबोझी के लिये पहुंची इस आध्यत्मिक जलयात्रा का स्वागत करने के बाद नगर निगम की निवर्त्तमान सभापति गरिमा देवी सिकारिया शामिल रहीं। उनके इस जलयात्रा में शामिल होने के बाद सहभागी महिलाओं से लेकर कन्याओं और बच्चीयों तक का उत्साह देखने के लायक था।
जल यात्रा में शामिल सैकड़ों महिला पुरुष और बच्चे जेठ की तेज धूप में भी नंगे पांव चलते हुये माता रानी का जयकार उत्साह पूर्वक लगा रहे थे। इस मौके पर नगर निगम की निवर्त्तमान सभापति श्रीमती सिकारिया ने कहा कि इस जलयात्रा में मेरी सहभागिता से अधिसंख्य लोगों उत्साह और बढ़ गया प्रतीत हुआ। जिसके बाद मुझमें भी अपने सौभाग्य पर गर्व करने जैसे भाव आये और मेरे भी मन को आह्लादित किया।उन्होंने कहा कि जगदम्बा आदि शक्ति के प्रति ऐसी आस्था वंदनीय है। सतचंडी महायज्ञ में यज्ञकर्ता दिवाकर कुमार मिश्रा, अध्यक्ष शुभ सागर मिश्रा, यज्ञ आचार्य पंडित ऋषिकांत मिश्रा, उपाध्यक्ष नीरज पटेल, रंजन कुमार, मंटेश कुमार, कुणाल मिश्रा, बिट्टू कुमार, निप्पू कुमार, अभय कुमार, अजीत मिश्रा, मनीष कुमार, साहिल कुमार, विनय यादव, मिट्ठू यादव, नवीन यादव, अमित यादव इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।