बेेतिया:- मोहन सिंह :-जिले के विभिन्न थाना परिसरों में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार मे आये फरियादियों की फरियाद अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से सुनी तथा उनकी समस्याओं का निपटारा किया।
योगापट्टी में आयोजित जनता दरबार में कुल 3 मामले आये जिसमे से सभी मामलों का निष्पादन ऑन द स्पॉट कर दिया गया।
वहीं बगहा-01 में कुल 2 मामलों, लौरिया में 1, सिकटा में 2, गौनाहा में 1, बगहा-2 में 4 मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा कर दिया गया है।
इसके अलावा जिले के अन्य थाना परिसरों यथा मैना टॉड, मुफस्सिल थाना, बेतिया, आदि थानों में भी जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिन मामलों का निबटारा आज के जनता दरबार में कतिपय कारणों से नहीं हो सका उन्हें यथाशीघ्र निष्पादित कर दिया जाएगा।
