अंतर्राष्ट्रीयबलिया
भाजपा समर्थक ग्रामवासियों ने फुका जिलाध्यक्ष का पुतला फूंका

बलिया बैरिया। मंगलवार को इब्राहिम बाद ग्रामसभा के दर्जनों भाजपा का सर्थन करने वाले युवाओं ने पूर्व सैनिक धीरेन्द्र सिंह से दरकिनार करने और उन्हें पार्टी का कार्यकर्ता न बताने की बात से आहत होकर भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू का पुतला दहन किया और जम कर नारेबाजी की। पूर्व सैनिक के साथ न्याय के लिए ये युवा कल सड़क पर उतरे और भाजपा प्रदेश नेतृत्व से मांग किया की ऐसे जातिवादी और संवेदनहीन जिलाध्यक्ष को पदमुक्त किया जाए।नहीं तो हम इब्राहिमाबाद के भाजपा समर्थक पार्टी से त्याग कर लेंगे। जिसमें मुख्य रूप से चन्द्रशेखर सिंह ,गोलू सिंह, धीरज सिंह , रवि , अभिषेक ,राहुल, रोहित ,अंकित जीतेन्द्र आदि रहे